'सगुन' एप लॉन्च किया गया है, जो पारस्परिक संपर्क का वनस्टॉप समाधान मुहैया कराता है, साथ ही यूजर्स को कमाई करने का मौका भी देता है। ' कंपनी सोशल मीडिया के मुद्रीकरण का मार्ग प्रशस्त करना चाहती है आजकल सोशल नेटवर्किंग एप का इस्तेमाल अपने परिजनों और मित्रों से जुड़े रहने के लिए हर कोई करता है। लेकिन प्रत्येक सोशल नेटवर्किंग एप की अपनी सीमाएं होती हैं। अलग-अलग एप्स पर लोगों का अलग-अलग समूह होता है। इसे देखते हुए नया ‘सगुन’ एप लॉन्च किया गया है, जो पारस्परिक संपर्क का वनस्टॉप समाधान मुहैया कराता है, साथ ही यूजर्स को कमाई करने का मौका भी देता है। ‘सगुन’ एप को मंगलवार को लॉन्च करते हुए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा, “मैं इस खोजपरक प्रोजेक्ट से जुड़कर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं जो कि व्यस्त जीवनशैली से परेशान आज के लोगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। मेरा मानना है कि ‘सगुन’ दुनियाभर में दोस्तों एवं सगे-संबंधियों से सहजता से जुड़ने का एक आसान तरीका है। मुझे भरोसा है कि यह एप लोगों को परिजनों एवं दोस्तों से मजबूत संबंध बनाने और बहुत कुछ करने में मदद करेगा।” Hundreds of GPS ...
Digital Excillence Made Easy