नई दिल्ली। बेहद सस्ती कीमत में इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग की सुविधा देने वाला दावा करने वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने 4G सर्विस की कमर्शियल लॉन्चिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने बड़े शहरों में अपने 4जी सिम कार्डस के साथ लाइफ स्मार्टफोन बेचना शुरू कर दिया है। इस सर्विस के साथ हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस दी जाएगी। इससे रेगुलर कस्टमर्स को पहली बार जियो के 4जी नेटवर्क का ऐक्सेस दिया जाएगा।
तीन महीने तक फ्री मिलेगे इंटरनेट और वॉयस कॉलिंगरिलायंस जियो ने पिछले साल यह सर्विस अपने कर्मचारियों के लिए शुरू की थी। जियो के 4जी सिम कार्ड्स 3 महीने के फ्री अनलिमिटेड डेटा और वॉयस सर्विस ऑफर के साथ दिए जा रहे हैं। कंपनी ने नई वेबसाइट जियो डॉट कॉम को भी लॉन्च किया है। ग्राहक इस वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर जियो मोबाइल कनेक्शंस ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ये कंपनी मात्र 90 रूपए में दे रही 3G डेटा, फ्री म्यूजिक और टॉक टाइम
इन शहरों में शुरू हुई सर्विस रिलायंस जियो के 4G सिम कार्ड और लाइफ स्मार्टफोन के साथ सर्विस दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई के लार्ज फॉर्मैट रिटेल स्टोर्स और कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के टियर 1 शहरों में बेचे जा रहे हैं। रिलायंस ने रिटेलर्स और स्टोर मालिकों के साथ लाइफ स्मार्टफोन बेचने के लिए समझौता किया है।
Comments
Post a Comment