बीएसएनएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि दिवाली त्योहार के उपलक्ष्य में निगम ने विभिन्न प्रकार के ऑफर प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को उपलब्ध करवाए हैं। बीएसएनएल ने दीपावली के उपलक्ष्य पर लक्ष्मी प्रमोशनल ऑफर द्वारा फुल टॉकटाइम से 50 प्रतिशत अतिरिक्त देने की घोषणा अखिल भारतीय स्तर पर की है।
इस ऑफर के अंतर्गत फुल टॉकटाइम के साथ 50 प्रतिशत अतिरिक्त टॉक टाइम क्रमश: चुनिदा एसटीवी 290, 390 व 590 के रिचार्ज पर 16 से 21 अक्टूबर तक की अवधि तक पूरे भारत में एक साथ मिलेगा। उदाहरण के लिए एसटीवी 290 से रिचार्ज करने पर कुल टॉप अप वैल्यू 435 रुपये प्राप्त होगी। एसटीवी 390 से रिचार्ज करने पर कुल टॉप अप वैल्यू 585 रुपये प्राप्त होगी। एसटीवी 590 से रिचार्ज करने पर कुल टॉप अप वैल्यू 885 रुपये प्राप्त होगी।
निगम ने अनलिमिटेड टॉकटाइम और डाटा प्लान 429 की कीमत करीब आधी घटाकर 218 रुपये कर दी है। 218 रुपये में उपभोक्ताओं को 90 दिन यानी तीन महीने तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इतना ही नही, रोजाना एक जीबी डाटा भी दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 16 से 21 अक्टूबर के बीच 290 रुपये से रिचार्ज करवाने पर 435 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसके बाद *444* 429 डायल करने पर मोबाइल पर प्लान-429 एक्टिवेट हो जाएगा। अतिरिक्त जानकारी वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
Comments
Post a Comment