इन दिनों त्योहारी मौसम का खुमार हर तरफ छाया हुआ है और इसके असर टेलकॉम सेक्टर में खूब देखने को मिल रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां पूरा प्रयास कर रही हैं। इस बीच अब एयरसेल ने एक नया प्लान पेश किया है। 999 रुपये वाले इस प्लान में हर दिन 30GB डेटा दिया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से ये प्लान चुनिंदा ग्राहकों को ही दिया जा रहा है। इसकी वैधता 30 दिनों की होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो इस प्लान के तहत एयरसेल अपने ग्राहकों को 30 दिनों के लिए 900जीबी डेटा उपलब्ध कराएगी।
बता दें कि ये प्लान 2जी और 3जी दोनों ग्राहकों के लिए है। ध्यान रहे कि एयरसेल ने अभी तक भारत में 4जी सेवाओं की शुरुआत नहीं की है। ऐसे में सवाल ये भी बनता है कि कोई 2जी ग्राहक 30जीबी डेटा एक दिन यूज कैसे कर पाएगा। 999 रुपये वाले प्लान के साथ ही एयरसेल के पास 249 और 397 रुपये का कॉम्बो टैरिफ प्लान भी है। 249 रुपये वाले प्लान में ग्राहक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इस साथ ही इसमें 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड एसएमएस, और 1GB 3जी/2जी डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा। वहीं 397 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड एसएमएस के साथ 56 दिनों के लिए 2GB प्रतिदिन दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment