रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दोबारा 499 रुपये के प्लान को लॉन्च किया है। इस प्लान के मुताबिक ग्राहकों को 1 जीबी की डेली लिमिट के साथ 91 दिनों में 91 जीबी 4G डाटा मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री होगी। इस प्लान को जियो का अबतक का सबसे धांसू प्लान माना जा रहा है।
12 महीने के प्लान से भी सस्ता
जियो ने अभी हाल ही में 4,999 रुपये का एक प्रीपेड लॉन्च किया है। इस प्लान में ग्राहक को 360 दिनों में 350 जीबी 4G डाटा मिलेगा। यानी की आपको 12 महीने के इ प्लान के लिए लगभग 5 हजार रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप 499 रुपये के इस प्लान को हर 91 दिन बाद रीचार्ज कराते हैं तो आपको इसको लिए महज 1,996 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और बदले में आपको 364 दिन 364 जीबी 4G डाटा मिलेगा। यानी कि जियो के सालाना प्लान की जगह इस प्लान को लेने से आपके लगभग 3 हजार रुपये भी बचेंगे और 14 जीबी ज्यादा डाटा भी मिलेगा।
MyJio ऐप से होगा रिचार्ज
499 रुपये के इस प्लान को सिर्फ मायजियो ऐप से ही रीचार्ज किया जा सकता है क्योंकि अभी तक यह प्लान जियो की आधिकारिक वेबासाइटेड पर लिस्टेड नहीं है लेकिन मायजियो ऐप में हैं। इसके लिए आपको मायजियो ऐप के रिचार्ज सेक्शन में जाना होगा। वहां ये आपको 459 और 509 रुपये के रीचार्ज के बीच में दिख जाएगा।


Comments
Post a Comment