त्यौहारों के सीजन को लेकर कई टेलिकाम कंपनियां ग्राहकों के लिए कई सस्ते ऑफर पेश कर रही है। वहीं अब जियो और एयरटेल को मात देने के लिए वोडाफोन धमाकेदार ऑफर लाया है।
वोडाफोन ने 399 रुपए का नया प्लान लांच किया है। इसमें 6 महीने के लिए 4G नेटवर्क का 90GB डाटा यूजर को दिया जा रहा है। इसमें 6 महीने तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी कस्टमर्स को मिलेगी। यह प्लान सिर्फ वोडाफोन के प्रीपेड यूजर्स के लिए है।
हालाकि रिलायंस जियो और एयटेल पहले ही 399 रुपए वाले प्लान लॉन्च कर चुके हैं। जियो के 399 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1GB डाटा मिलता है लेकिन यह प्लान सिर्फ 3 महीने के लिए है।
Comments
Post a Comment