जियोफोन के बाजार में आने के बाद से यूजर्स एक बार फिर से फीचर फोन की ओर आकर्षित होने लगे हैं। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो स्मार्टफोन में मौजूद होते हैं। अगर आपको भी जियो फोन मिल गया है तो उसके यूजर इंटरफेस से अभी तक आप अच्छे से परिचित हो चुके होंगे। हालांकि, फोन में कुछ हिडेन फीचर्स मौजूद है जो आपको आसानी से दिखाई नहीं देंगे। इन्हें आपको फोन की सेटिंग में जाकर खोजना होगा। हम अपनी इस खबर में आपको जियो फोन के बारे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित होंगी।
जियो फोन पर जीमेल कॉन्टैक्ट को कैसे करें इंपोर्ट-
नया फोन लेते ही हम सबसे पहले अपने कॉन्टैक्ट्स को पुराने फोन से नए फोन में ट्रांसफर या इंपोर्ट करते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने जियो सिम में सेव रखे कॉन्टैक्ट्स को फोन में कॉपी करें। वही, अगर आपके कॉन्टैक्ट्स गूगल या माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में मौजूद हैं तो उन्हें जियो फोन में कॉपी या सेव करना आसान नहीं है।
इसके लिए अपने गूगल अकाउंट से जियो फोन पर कॉन्टैक्ट इंपोर्ट करने के लिए फोन में कॉन्टैक्ट एप को ओपन करें। अब दायीं ओर नजर आ रही सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग में नीचे स्क्रॉल करके इंपोर्ट कॉन्टैक्ट्स को सेलेक्ट करें। यहां आपको जीमेल का विकल्प दिखाई देगा, उसे चुनें। अब आपसे जीमेल आईडी और पासवर्ड की जानकारी मांगी जाएगी। जीमेल आईडी और पासवर्ड देने के बाद आपको KAI OS को एक्सेस देना होगा। अब आप जब भी फोन में कॉन्टैक्ट अकाउंट को ओपन करेंगे आपको गूगल कॉन्टैक्ट दिखाई देगा। ध्यान रहे कि आपके जियो फोन में स्मार्टफोन की तरह जीमेल एड्रेस बार-बार सिंक नहीं होता।
ठीक इसी तरह, आउटलुक कॉन्टैक्ट से भी आप कॉन्टैक्ट को इंपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंपोर्ट कॉन्टैक्ट में आउटलुक ऑप्शन को चुनना होगा। अब कॉन्टैक्ट को सिंक करने के लिए अपना अकाउंट आईडी और पासवर्ड देना होगा।
कॉल फॉरवर्डिंग का तरीका:
यदि आप अपने जियो फोन में कॉल फॉरवर्डिंग फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो फोन की सेटिंग में जाएं। सेटिंग में नेटवर्क एंड कनेक्टिविटी टैब में कॉल सेटिंग्स को ओपन करें। अब नीचे स्क्रॉल कर कॉल फॉरवर्डिंग में जाएं। अब अपनी जरुरत के मुताबिक विकल्प को चुनें। बता दें कि इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको दूसरा नंबर भी देना होगा जिस पर आपकी कॉल को फॉर्वड किया जाएगा।
खुद को ट्रैक करने से रोकें:
क्या आप जानते हैं कि जियो फोन का डिफॉल्ट वेब ब्राउजर दूसरे ब्राउजर की तरह ही आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है। इसके आधिकारिक एप में आप अपनी हिस्ट्री को डिलीट करने का विकल्प नहीं खोज पाएंगे। इसके लिए जियो फोन की सेटिंग में जाएं और Privacy & Security टैब को चुनें। यहां आपको ब्राउंजिंग प्राइवेसी का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से आप अपनी ब्राउंजिंग हिस्ट्री और स्टोर किए गए डाटा को डिलीट कर सकते हैं। साथ ही, आपको यहां डू नॉट ट्रैक का विकल्प दिखेगा जिससे आप वेबसाइट या एप पर ट्रैक करने पर रोक लगा सकते हैं।
स्क्रीन लॉक को करें सेटअप
आपकी फोन को कोई दूसरा इस्तेमाल न सके इसके लिए आप अपने जियो फोन में पासकोड लॉक सेट कर सकते हैं। इसके लिए, सेटिंग एप को ओपन करें और Privacy & Security में जाएं। अब स्क्रीन लॉक को सेलेक्ट करें। इसमें स्क्रीन लॉक को एक्टिव करने के लिए इसे ऑन करें। अब आपको डिवाइस में नया स्क्रीन लॉक चुनने को कहा जाएगा। आपको चार डिजिट का पासकोड देना होगा और OK पर क्लिक करना होगा। अब आपके फोन में पासकोड सेट हो गया है। इसके बाद आप जब भी फोन को अनलॉक करेंगे आपको पासकोड को एंटर करना होगा।
USB की मदद से जियो फोन में कैसे करें फाइल स्टोरेज:
अपने जियो फोन में किसी स्टोरेज डिवाइस से फाइल ट्रांसफर करने के लिए आपको इसके सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे। आप जियो फोन में किसी फाइल स्टोरेज से ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे ऐसा इसलिए क्योंकि यह विकल्प जियो फोन में डिफॉल्ट रूप से ऑफ किया गया है। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में स्टोरेज में जाना होगा। यहां USB स्टोरेज ऑप्शन को चुनें। यहां इनेबल ऑप्शन को चुनें। अब आप USB केबल की मदद से फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे।
बदल सकते है इंटरफेस भाषा:
जियो फोन 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, बंगाली और दूसरी भाषाएं भी शामिल हैं। इंटरफेस की भाषा को बदलने के लिए फोन की सेटिंग में पर्सनलाइजेशन टैब को चुनें। अब आप लैंग्वेज ऑप्शन में जाएं और OK पर क्लिक करें। फिर अपनी पसंद की लैंग्वेज को चुनें। लैंग्वेज का चुनाव करने के बाद फोन का इंटरफेस उसी लैंग्वेज में बदल जाएगा।
सॉफ्टवेयर अपडेट को कैसे चेक करें:
एक फीचर फोन होने के बावजूद जियो फोन में कुछ स्मार्ट मॉर्डन फीचर्स को शामिल किया गया है। हालांकि, फोन में मौजूद कुछ फीचर काम नहीं करते इसमें डिजिटल पेमेंट शामिल है। अगर आप फोन में आए नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए सेटिंग एप में जाएं। यहां डिवाइस टैब को सेलेक्ट करें। अब डिवाइस इंफॉर्मेशन को चुनें और नीचे स्क्रॉल कर LYF Software Update में जाएं। यहां पर आपको ओटीए अपडेट के बारे में जानकारी मिलेगी।
Live streams are now, mainstream. Live video has grown faster than most mediums, because it establishes a real-time connection and facilitates a conversation between the streamer and the audience. Nowadays, most social media platforms and video platforms allow you to stream live video. But, between the 2 major platforms, YouTube and Facebook, which one is actually the best for you to live stream to? On this blog post, we’ll talk about YouTube live vs. Facebook live. Here, you’ll find a side-by-side comparison between Facebook and YouTube, to help you decide where to focus your live streaming efforts as a brand or individual. Regardless of the platform, you prefer, keep in mind that they are the 2 biggest platforms out there. If you want to build an online audience, it’s wise to have an online presence on both. You can share different content on each of them, but for live streaming events and intricate live videos, you can and should go live on both platforms at the same time. This way,...
Comments
Post a Comment