सरकार आज आधार को मोबाइल से लेकर हर काम के लिए जरुरी कर दिया है। बैंक अकाउंट, मोबाइल को आधार से लिंक करवाने के लिए सरकार ने लोगों को जनवरी तक का समय दिया है। ऐसे में लोग आधार लिंक करवाने के लिए प्ले स्टोर पर एप का इस्तेमाल कर रहे है। आपको बता दे कि अगर आप ऐसा कर रहे है तो मत करें। क्योंकि एप स्टोर पर कई फर्जी ऐप मौजूद है।
फर्जी ऐप न सिर्फ आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक करने का दावा कर रहे हैं, बल्कि ये आधार से जुड़ी कई सेवाएं देने का भी दावा करते हैं। बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए आप किसी भी एप के इस्तेमाल करके न करें। प्लेस्टोर पर आपको कई ऐसे ऐप मिल जाएंगे, जो आपको आधार से जुड़ी अलग-अलग सेवा देने का दावा कर रहे हैं, आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी तरह की सेवा के लिए कुछ ही आधिकारिक ऐप हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। उनमें से एम-आधार का. एम आधार आधार अथॉरिटी का ऐप है, जिसके जरिये आप आधार से जुड़ी ज्यादातर सेवाओं को मोबाइल पर ही हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा उमंग ऐप जो आपको आधार से जुड़ी सेवाएं देता है। मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की बात करें, तो फिलहाल इस व्यवस्था के लिए एम-आधार पर भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए अगले महीने से ओटीपी समेत अन्य सुविधाएं आ सकती हैं।
इसके अलावा आप अपने आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए नजदीक के एटीएम में जाकर कर खुद लिंक कर सकते है। एटीएम में पार्सवर्ड भरने के दौरान आधार लिंक का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आप अपना आधार नंबर डाल दे और कनफर्म कर दे।
Source
Comments
Post a Comment