
ये स्मार्टफोन नेवी ब्लू, सीगल ग्रे, मैजिक नाइटफॉल व पर्ल वाइट कलर ऑप्शंस के साथ है।
हुआवेई के सब-ब्रांड ऑनर ने आज चीन में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑनर 9 लाइट लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स के साथ है जिसमें पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता के साथ है और इसकी कीमत 1199 युआन यानी लगभग 11,667 रूपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4GB रैम व 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत 1499 युआन यानी लगभग 14,586 रूपए है।
आखिर में बात करें इसके तीसरे वेरिएंट की तो ये 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है और इसकी कीमत 1799 युआन यानी लगभग 17,506 रुपए है। ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में 26 दिसंबर से उपलब्ध हो जाएगा। ये नेवी ब्लू, सीगल ग्रे, मैजिक नाइटफॉल व पर्ल वाइट कलर ऑप्शंस के साथ है।
इस स्मार्टफोन की खासियत इसके चार कैमरा और बैजल-लैस डिस्प्ले है जो 18:9 के असपैक्ट रेशियो के साथ है। बता दें कि ये नया स्मार्टफोन दरअसल ऑनर 9 का ही डाउनग्रेडेड वर्जन है जोकि इस साल जून के समय चीन में लॉन्च किया गया था।
बात करें इसके स्पेसिफिकेशंस की तो नए ऑनर 9 लाइट में 5.65 इंच का फुल HD प्लस IPS LCD डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन 2160 x 1080 पिक्सल्स है और जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये 18:9 के असपैक्ट रेशियो के साथ है। इसके साथ ही इसमें कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसके अलावा 3GB/4GB रैम व 32/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ तीन वेरिएंट्स हैं, जिन्हें माइक्रो एसडी कार्ड से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
बात करें इसके कैमरा की तो इसमें फ्रंट व बैक दोनों ओर डुअल कैमरा सैटअप दिए गए हैं। इनमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दोनों ओर के कैमरा सैटअप्स में दिया गया है। ये सेंसर्स PDAF, 3D ब्यूटी, बॉकै इफैक्ट आदि की खूबी के साथ हैं।
इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है और ये EMUI 8.0 के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। वहीं फिंगरप्रिंट सेंसर इसमें बैक पैनल पर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, डुअल-सिम और माइक्रो USB पोर्ट आदि हैं। इसका कुल माप 151 × 71.9× 7.60 मिमी और वजन लगभग 149 ग्राम है।
Comments
Post a Comment