
Something Better than Truecaller
अच्छे फीचर्स के साथ किफायती स्मार्टफोन मुहैया कराने के लिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी इनफोकस मोबाइल ने भारतीय बाजार में एक नया डिवाइस ‘विजन 3’ लांच किया है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है. ‘विजन 3’ में ड्यूअलफाई नामक कैमरा फीचर है, जो खासतौर से फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए है. इसका स्क्रीन 5.7 इंच का फुल विजन एचडी प्लस है, जिसका एसपैक्ट रेशियो 18:9 है. इसका डिस्प्ले चमकीला है और सूर्य की सीधी रोशनी में भी बढ़िया दिखता है. ‘विजन 3’ में ड्यूअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का ऑटो जूमिंग (एजेड) लेंस तथा पांच मेगापिक्सल का 120 डिग्री का वाइड एंगल लेंस है. इसके साथ ही ‘ब्यूटी मोड’, ‘पैनोरमा’ तथा ‘प्रो’ जैसे फीचर्स दिए गए हैं
Jio Happy New Year Offer
इसका आठ मेगापिक्सल का अगला कैमरा बेहद शानदार है, जो कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें खींचने में सक्षम है. ‘ड्यूअलफाई’ फीचर सबसे पहले नोकिया फोन में देखने को मिला था, जिसमें एक साथ अगले और पिछले दोनों कैमरों से तस्वीरें खींची जा सकती हैं. कंपनी ने इस फीचर को ‘विजन 3’ में ‘पीआईपी’ नाम दिया है. इस डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी है, जो 4 जी कनेक्टिविटी के साथ गेमिंग खेलने जैसे भारी उपयोग के बावजूद एक दिन से ज्यादा चलती है. इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट रीडर इसके पिछले हिस्से में दिया गया है.
Comments
Post a Comment