
टेलिकॉम की दुनिया में बीएसएनएल लेकर आया सब से सस्ता फोन. रिलायंस जियो और एयरटेल के सस्ते फोन को टक्कर देगा बीएसएनएल का यह फोन. कंपनी ने “डीटल डी1” (Detel D1) नाम इस फोन को लॉन्च किया है. जो आपको मात्र 499/- रुपये में उपलब्ध होगा. गौरतलब है कि बीएसएनएल ने कंपनी डीटल के साथ पार्टनरशिप कर इस फोन को लॉन्च किया है. आपको बता दें कि डीटल दिल्ली की एक मोबाइल कंपनी है.
यहीं नही कंपनी ने इस सस्ते फोन के साथ ऑफर भी दिया है. इस नए फोन पर पहला रिचार्ज करने पर आपको 1 साल वैलिडिटी मिलती है. साथ ही साथ इस रिचार्ज के तहत यूजर्स को 103 रुपये का टॉक टाइम भी मिलेगा. बीएसएनएल के किसी नेटवर्क पर कॉल दर 15 पैसे प्रति मिनट, जबकि अन्य किसी नेटवर्क पर कॉल की दर 40 पैसा प्रति मिनट है.
आईये जानते है “डीटल डी1” के फीचर्स के बारे में..

बीएसएनएल के इस फोन में 1.44-इंच की मोनोक्रोम डिस्प्ले दिया गया है. जो आपको फिजिकल कीपैड के साथ आता है. फोन में सिम के लिए एक ही स्लॉट दिया गया है. इस फोन की बैटरी 650mAh की है. इसके अलावा फोन में टॉर्च लाइट, फोनबुक और एफएम रेडियो (FM Radio) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

गौरतलब है कि बीएसएनएल के एक अधिकारी ने फोन लौन्चिंग के मौके पर कहा, “हम अपने ग्राहकों को सस्ती और कुशल सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य पूरे देश में अपनी पहुंच को और मजबूत करना है. इसलिए इस साझेदारी के साथ हम मोबाइल फोन खरीदने की चाह रखने वाले लोगों की जरूरत को पूरा करना चाहते हैं.”
इस सस्ते फोन को मार्केट में लॉन्च करने से पहले भी बीएसएनएल ने हाल में ही माइक्रोमैक्स कंपनी के साथ साझेदारी कर “भारत 1” 4G फीचर्स वाला फोन भी लॉन्च किया था. इस फोन की कीमत 2,200/- रुपये है. फोन कम से कम 22 भारतीय भाषाओं को सपॉर्ट करता है. “भारत 1” नाम से लॉन्च हुआ इस फोन में एक 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले है.
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर के साथ फोन में 512MB रैम दिया गया है. स्टोरेज कैपेसिटी के लिए 4जीबी इंटरनल स्टोरेज है. इसमें 2000mAh बैटरी दी गई है. फोन 4G VoLTE के साथ 2mp मेगापिक्स प्राइमरी कैमरा और VGA सेल्फी कैमरा के साथ आता है.
सबसे कम कीमत में एंड्रॉयड गो के साथ आ सकता है Nokia 1

Comments
Post a Comment