मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नये प्लान लांच कर दिए हैं. कंपनी के अनुसार नए प्लान की लांचिंग ‘हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान’ में की है. इस नए न्यू ईयर प्लान में एक प्लान 199 रुपये का है जिसमें उसके प्राइम कस्टमर को 28 दिन तक प्रतिदिन 1.2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा. इसके अलावा 299 रुपये के प्लान में जियो के प्राइम कस्टमर्स को प्रतिदिन 2जीबी 4जी डेटा मिलेगा. इसकी वैधता भी 28 दिन है. इन प्लान में उसके ग्राहकों के लिए जियो के सभी एप्स, वॉयस कॉलिंग व एसएमएस बिल्कुल फ्री रहेंगे.
कंपनी के अनुसार ये खास नए मासिक प्लान हैं जिनमें वह और ज्यादा डेटा देगी. रिलायंस जियो के और प्लान 399 रुपये, 459 रुपये, 499 रुपये व 509 रुपये के हैं. इसके बाद कंपनी को कस्टमर्स के बीच अपनी लोकप्रियता और वढ़ने की उम्मीद है. अपने कामर्शियल लांच के तुरंत बाद से ही टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली रिलायंस जियो ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया था. कंपनी अपनी सेवाएं शुरु होने करने के बाद से ही 1 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा ग्राहक अपने साथ जोड़ चुकी है. जोकि एक वर्ल्ड रिकार्ड है. इस पर मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो के जरिए उनकी कोशिश सभी भारतीयों तक इंटरनेट पहुंचाने की है. मार्च तक तक फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा देने के बाद रिलायंस जियो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. रिलायंस जियो के इस कदम के बाद मोबाइल कंपनियों के बीच डेटा प्लांस के लिए प्रतिस्पर्धा वढ़ने की उम्मीद है.
Comments
Post a Comment