प्ले स्टोर पर Files Go नाम का ऐप भी है जो इन दोनों से ज्यादा तेज डाटा ट्रांसफर करता है।
SHAREit और Xender, इन ऐप्स के बारे में शायद आप भी जानते होंगे। इस दोनों ऐप्स का यूज डाटा ट्रांसफर के साथ हॉटस्पॉट के लिए किया जाता है। इन दोनों ऐप्स का दावा है कि बिना इंटरनेट के ये सबसे तेज डाटा ट्रांसफर भी कर करते हैं। यानी वाई-फाई नेटवर्क पर एक फोन का डाटा दूसरे फोन पर तेजी से शेयर किया जा सकता है। हालांकि, प्ले स्टोर पर Files Go नाम का ऐप भी है जो इन दोनों से ज्यादा तेज डाटा ट्रांसफर करता है। इसे गूगल ने बनाया है, यानी ये पूरी तरह सेफ भी है।
# Files Go ऐप ही क्यों?
> Files Go ऐप का पूरा नाम Files Go by Google: Clean up space on your phone है।
> ये आपके फोन में स्पेस बनाने के साथ फाइल ट्रांसफर करने का भी काम करता है।
> गूगल का दावा है कि ये 125Mbps की स्पीड से फाइल ट्रांसफर करता है। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।
> एंड्रॉइड गूगल का ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसके चलते ये ऐप बेहतर परफॉर्म करता है।
> ऐप में किसी तरह के विज्ञापन नहीं आते। जिससे इसे आसानी से यूज कर सकते हैं।

# Files Go ऐप के बारे में
> गूगल के इस Files Go ऐप के बारे में कई यूजर्स नहीं जानते।
> इस ऐप का साइज करीब 15MB है। इसे 50 लाख से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया गया है।
> ये एंड्रॉइड के वर्जन 5.0 और उससे ऊपर पर ही इन्स्टॉल किया जा सकता है।
> यूजर्स ने इस ऐप को 5 में से 4.6 स्टार रेटिंग दी है।
> इस ऐप का साइज करीब 15MB है। इसे 50 लाख से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया गया है।
> ये एंड्रॉइड के वर्जन 5.0 और उससे ऊपर पर ही इन्स्टॉल किया जा सकता है।
> यूजर्स ने इस ऐप को 5 में से 4.6 स्टार रेटिंग दी है।
# SHAREit और Xender क्यों नहीं?
हाल ही में सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें LAC लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर तैनात जवानों को कुछ चीनी मोबाइल ऐप हटाने के बारे में कहा गया है। ऐप हटाने के साथ ही फोन को रिफॉर्मेट करने की एडवाइस भी दी गई है। एडवाजरी के मुताबिक विदेशी खुफिया एजेंसियां स्पेशली चीन और पाकिस्तान इन App का यूज कर डाटा चोरी कर रहे हैं। इस लिस्ट में SHAREit का नाम भी शामिल है।

Comments
Post a Comment