केंद्र सरकार को नोटबंदी के बाद उम्मीद थी कि लोग डिजिटल ट्रांजैक्शन का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। धीरे-धीरे लोगों में डिजिटल ट्रांजैक्शन का क्रेज घटता चला गया। अब हालत ये है कि देश में कैश का इस्तेमाल नोटबंदी के पहले के स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में सरकार ने डिजिटल पेमेंट को एक बार फिर से बढ़ावा देने के लिए नई योजना तैयार की है। सरकार की इस योजना से कैश पेमेंट को धक्का लगेगा और वो पहले से महंगा हो जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कैश ट्रांजैक्शन पर पेनेल्टी लगा सकती है।
वहीं फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन को भी कम करने का विचार किया जा रहा है। सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नया प्लान तैयार किया है, लेकिन ये प्लान आम जनता को झटका दे सकता है। आईटी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कैश पेमेंट को महंगा कर सकती है। सरकार कैश ट्रांजैक्शन पर पेनेल्टी लगाने का विचार कर रही है। वहीं सरकार कोशिश कर रही है कि लोग बैंकों से कम से कम कैश निकाले। इसलिए सरकार फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन को भी घटाने की तैयारी कर रही है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार एटीएम से कैश ट्रांजैक्शन पर भी पाबंदी लगाने की तैयारी कर रही है। लोगों को उनके चुकाए टैक्स के मुताबिक ही कैश निकालने की इजाजत मिलेगी। सरकार कैश पेमेंट को कमजोर करने के लिए कैश निकालने की प्रक्रिया को मुश्किल बनाना चाहती है। वहीं एटीएम फ्री ट्रांजैक्शन को कम किए जाने की तैयारी हो रही। लोगों के ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन पर पेनेल्टी लगाने की भी सिफारिश की जा रही है। इस बारे में सरकार जल्द ही इसे लेकर बड़ा ले सकती है। सरकार के इस फैसले से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जनता अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है।

Comments
Post a Comment