भारतीय नौसेना की ताकत में आज जबरदस्त इजाफा हुआ है। समुद्र में दुश्मन को हराने के लिए भारतीय नौसेना ने आज स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी 'करंज' को पानी में उतार दिया है। 1565 टन वजनी, 67.5 मीटर लंबी और 12.3 मीटर ऊंची इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल करने से पहले कई परीक्षाओं के चरणों से गुजरना पड़ा। सबसे खास बात ये कि ये पनडुब्बी स्वदेशी समरीन है और 'मेक इन इंडिया' की पहचान बन गई है
आधुनिक फीचर्स से लैस ये पनडुब्बी टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमले भी कर सकती है। इससे पानी के अंदर भी हमला किया जा सकता है। इसके अलावा पानी के अंदर से दुश्मन पर हमला करने की खासियत भी इसमें है। इस पनडुब्बी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे किसी भी तरह की जंग में ऑपरेट किया जा सकता है। यह पनडुब्बी हर तरह के वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस को इक_ा करने जैसे कामों को भी बखूबी अंजाम दे सकती है। इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी पिछले साल 14 दिसंबर को लॉन्च की गई थी। वहीं दूसरी पनडुब्बी खांदेरी भी पहले ही लॉन्च की जा चुकी है, जिसका समुद्र में ट्रायल किया जा रहा है। स्कॉर्पीन सबमरीन इंडियन नेवी के लिए प्राथमिक जरूरतों में से थी। इसकी आवश्यक्ता ऐसे मौके पर और बढ़ जाती है, जब चीन की नौसेना हिंद महासागर में अपनी सक्रियता बढ़ा रही हो।
Comments
Post a Comment