
जियो ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए नए सस्ते व ज्यादा आकर्षक प्लान पेश किए हैं। इनमें प्रतिस्पर्धी कंपनियों से 50 रुपए कम कीमत पर 50 फीसद अधिक डाटा का ऑफर दिया गया है।
जियो के नए टैरिफ 26 जनवरी से उपलब्ध होंगे। नए प्लानों के तहत जियो ने पहली बार 98 रुपए कीमत का एक प्लान पेश किया है।
इसमें ग्राहक 28 दिनों तक मुफ्त वॉइस कॉल की सुविधा के अलावा असीमित डाटा का इस्तेमाल करते हुए जियो लाइफ से जुड़ सकते हैं।
नए प्लानों के तहत रोजाना एक जीबी वाले सभी मौजूदा पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी दिया गया है जबकि 1.5 जीबी प्रतिदिन वाले पैक में दो जीबी का कर दिया गया है।
यही नहीं, 399 रुपए वाला जियो का फ्लैगशिप प्लान अब 84 दिनो के लिए फ्री वॉइस, असीमित डाटा (1.5 जीबी रोजाना) और असीमित एसएमएस सुविधा के साथ जियो एप का प्रीमियम सब्सिक्रिप्शन भी प्रदान करेगा।
जियो के ये प्लान हाल में एयरटेल के टैरिफ में बदलाव के बाद उसे टक्कर देने के लिए पेश किए गए हैं।
Comments
Post a Comment