पेटीएम के ऐप में हुए इस बदलाव का असर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स दोनों पर पड़ेगा।
मोबाइल वॉलेट की सेवा देने वाली कंपनी पेटीएम ने अपनी कैशबैक पॉलिसी में बदलाव किया है।अब यूजर्स अपने कैशबैक मनी को किसी भी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। वहीं यूजर्स कैशबैक मनी को दूसरे पेटीएम यूजर को भी ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
इससे पहले यूजर समान पर मिले कैशबैक मनी को अपनी पसंद के अनुसार या तो अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे या फिर किसी दूसरे यूजर को जरुरत पड़ने पर ट्रांसफर कर देते थे, लेकिन बदले नियम के बाद अब ऐसी किसी भी सुविधा का यूजर फायदा नहीं उठा पाएंगे।
प्रोडक्ट पर मिले कैशबैक को यूजर Paytm Cash टैब में देख पाएंगे वहीं वॉलेट में जमा राशि को यूजर वॉलेट सेक्शन(Wallet Section) में देख पाएंगे। पेटीएम के ऐप में हुए इस बदलाव का असर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स दोनों पर पड़ेगा।
कैशबैक पॉलिसी में बदलाव ऐप में खरीदारी बढ़ाने के लिए किया गया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स को कैशबैक मनी का इस्तेमाल पेटीएम में खरीदारी के लिए ही करना पड़ेगा।
इस बदलाव के बाद कंपनी को जहां एक तरफ फायदा होगा, वहीं कंपनी के मुताबिक इस कदम से कैशबैक मनी का दुरुपयोग भी रूकेगा।
इससे पहले पेटीएम ने पिछले महीने जानकारी दी थी कि, उसके 280 मिलियन से ज्यादा यूजर हो चुके हैं। पेटीएम पहला ऐसा पेमेंट ऐप है, जिसको गूगल प्ले स्टोर पर 100 मिलियन यूजर्स ने डाउनलोड किया है।
Comments
Post a Comment