इस कंपनी के आगे जियो हुआ फेल, 1 रुपए प्रतिदिन पर मिलेगा अनलिमिटेड डाटा, 17-23 फरवरी के बीच शुरू होगी सर्विस

स्मार्टफोन यूजर्स एवं इंटरनेट चलाने वालों के लिए ये खबर खुशखबरी लेकर आया है। भारत में अब आपको 1 रुपए में अनलिमिटेड डाटा की सुविधा मिलेगी। भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ करारा करने वाली डाटाविंड कंपनी ने मोबाइल एवं ब्राडबैंड ग्राहकों को ये सुविधा देने जा रही है।
इंटरनेट के उपयोग के लिए किफायती स्मार्टफोन और टैबलेट बनाने वाली कंपनी डाटाविंड दूरसंचार सेवाएं देने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ मिलकर प्रतिदिन एक रुपये में अनिलिमिटेड डाटा सेवा शुरू करने जा रही है। डाटाविंड इंटरनेट सर्विस को एक मोबाइल फोन एप के जरिये उपलब्ध कराएगी। यह एप एंड्रॉयड स्मार्टफोन और जावा फीचर फोन पर चलेगी। यह कंपनी की पेटेंटेड एप है। ग्राहक बीएसएनएल की सिम खरीद कर और अपने फोन में एप को इंस्टॉल करने के बाद बहुत ही सस्ती इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।
डाटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह के मुताबिक 17 से 23 फरवरी तक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडेओ भारत यात्रा पर रहेंगे, उसी समय निम्न लागत वाली इंटरनेट पैक सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए डाटाविंड ने बीएसएनएल के साथ एक एमओयू भी किया है।
ऐप को सबसे पहले इंडोनेशिया में लॉच किया गया है और वहां ग्राहकों से बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। मेरानेट नयी प्रौद्योगिकी पर आधारित है और इसमें इंटरनेट पर आने वाली फाइलों को कंप्रेस्ड कर बहुत छोटा कर दिया जाता है लेकिन उसकी गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता है।